फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर गए चिकित्सक, मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

Tue, 05 Jul 2016 10:38 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
च‌िक‌ित्‍सक
विज्ञापन
थुुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंजैहली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थुनाग के चिकित्सक छुट्टी पर चल रहे हैं। दोनों अस्पतालों में पिछले दिनों से एक भी डाक्टर न होने के कारण सराज क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में एक-एक चिकित्सक तैनात है। लेकिन, दोनों के एक ही समय पर अवकाश पर चले जाने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंजैहली के बायला निवासी कुसुम ठाकुर, बग्लेयारा की देवकी देवी ने कहा कि जंजैहली अस्पताल में इलाज की उम्मीद में गए थे लेकिन, वहां पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। इसके बाद थुनाग अस्पताल का रुख किया। लेकिन, यहां पर भी निराशा ही हाथ लगी।

कुसुम का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थुनाग में इलाज की उम्मीद से पहुंचे। लेकिन, यहां अस्पताल में पता चला कि डाक्टर एक सप्ताह की छुट्टी पर हैं। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें निजी अस्पतालों में अधिक धन खर्च कर इलाज करवाना पड़ा। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने की मांग की है। उधर, बीएमओ डा. डीएस वर्मा  का कहना है कि हमारे पास जंजैहली में एक ही डाक्टर है जोकि विभाग की पेशी के लिए गोहर गए हैं। थुनाग में तैनात डाक्टर तीन दिन के अवकाश पर हैं। अस्पताल में रिक्त चल रहे पदों के बार में विभाग को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें