रिवालसर (मंडी)। ग्राम पंचायत रियूर के दीक्षित शर्मा ने प्रोफेशनल मुक्केबाजी में अपनी पहली जीत हासिल की है। 15 फरवरी को दिल्ली में रिंग बॉक्सिंग प्रमोशन प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
इसमें देश के विभिन्न राज्यों के बॉक्सरों ने हिस्सा लिया। इसमें रिवालसर क्षेत्र के दीक्षित शर्मा ने राजस्थान के गैरी को दूसरे राउंड में नॉक आउट करके जीत हासिल की। यह मुकाबला फ्लाई वेट डिवीजन में हुआ। दीक्षित ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच प्रोफेशनल मुक्केबाज हंस राज उर्फ हनी ठाकुर व अपने माता-पिता को दिया है। दीक्षित की इस उपलब्धि पर माता- पिता और इनके मित्रों में गोपाल सिंह, विकास ठाकुर, दीपक कुमार, गगन शर्मा ने बधाई दी है। संवाद