फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शौर्य वीर यादव लगातार दूसरी बार बने मंडी कुमार

विज्ञापन
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर पड्डल शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखात
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला के तहत पड्डल मैदान में शुक्रवार को आयोजित दंगल में 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिष्ठित ‘मंडी कुमार’ खिताब पर एक बार फिर सरकाघाट निवासी शौर्य वीर यादव ने कब्जा जमाया। शौर्य ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है। दंगल का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने किया।
विज्ञापन

इसमें पधर निवासी देवेश कुमार उपविजेता रहे। शौर्य वीर यादव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं परशुराम अवार्डी डॉ. संजीव यादव के पुत्र हैं। कुश्ती कमेटी के सह संयोजक डॉ. संजीव यादव ने बताया कि बड़े वर्ग में भारत केसरी स्तर के नामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। कुश्ती कमेटी के संयोजक एवं पुलिस उप अधीक्षक धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि इस वर्ष दंगल में मंडी कुमार के अलावा हिमाचल कुमार, महिलाओं की कुश्ती तथा भारत केसरी के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें