फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में दीपावली उत्सव आज से, महिलाएं भरेंगी मजबूती की ‘उड़ान’

Mon, 28 Oct 2024 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडडी)। दीपावली पर्व के अवसर पर किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) धर्मपुर 28-29 अक्तूबर को दीपावली उत्सव ‘उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इसमें उत्सव में स्थानीय महिला समूहों द्वारा बनाए गए कोदरे के लड्डू, बर्फी, गुलाब जामुन, पपीते और सेब के पेड़े जैसे ताजे मीठे उत्पाद आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन

एफपीओ अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान और सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एफपीओ धर्मपुर ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आठ माह में सात उत्पादन केंद्र स्थापित करने की पहल की है। एफपीओ का यह प्रयास और पहल हिमाचल प्रदेश में एक मॉडल बनने जा रहा है। दो साल पहले घरवासड़ा में हल्दी पाउडर बनाने का काम शुरू किया था। अब वहां शुगर कंट्रोल आटा भी बनाया जा रहा है। इस उत्पादन केंद्र को पंजीकृत करने सहित एफएसएसएआई प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि सकोह-सिद्धपुर में लीला मेमोरियल एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का पंजीकरण किया गया है। इस सेंटर ने पिछले साल दीपावली पर 20 किलो कोदरे के लड्डू बनाए थे, जबकि इस बार 10 क्विंटल कोदरे के लड्डू और बर्फी तैयार की है। इसके साथ तड्डून और खनोड्ड गांवों को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

टिहरा क्षेत्र में धाड़ता महिला एग्रो प्रोसेसिंग एंड मार्केटिंग नेटवर्क भी स्थापित किया गया है, जहां इस दीपावली के लिए आठ क्विंटल मिठाई बनाई जा रही है। इसके अलावा बर्मी कंपोस्ट खाद और सब्जियों की नर्सरी उगाने के साथ-साथ केवीके की ऑयल सीड विलेज योजना में भी रोजगार सृजित होगा। सभी उत्पादन केंद्रों से नजदीकी महिला समूहों को जोड़ा गया है, जिन्हें एफएसएसएआई लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार उत्पादन की जानकारी दी जा रही है। पिछले एक सप्ताह से दीपावली पर्व के लिए कोदरे और फ्रूट्स की 30 क्विंटल मिठाई बनाने का कार्य चल रहा है। ये मिठाई 28-29 अक्टूबर को धर्मपुर में आयोजित होने वाले दीपावली उत्सव ‘उड़ान’ से बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें