फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड से बनाई जाएगी डिस्ट्रिक्ट रिलीफ फोर्स : उपायुक्त

Tue, 06 Dec 2016 10:02 PM IST
मंडी
विज्ञापन
चैलचौक के जासन में होमगार्ड के स्थापना दिवस पर परेड का निरीक्षण करते उपायुक्त संदीप कदम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। गृह रक्षकों ने गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र जासण (चैलचौक) में अपना 54 वां गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। उपायुक्त संदीप कदम ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जासण पहुंचने पर गृह रक्षकों ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने माता शिकारी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद परेड ने मुख्यातिथि को सलामी दी।
विज्ञापन


स्थापना दिवस पर गृह रक्षकों की ओर से बैंड और नागरिक सुरक्षा पर प्रदर्शन किया गया। आदेशक गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा मेजर खेम सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शाल और टोपी भेंट कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद आदेशक ने गृह रक्षकों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कमांडेंट खेम सिंह ठाकुर ने गृह रक्षक यूनिट में आए नए उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी। उपायुक्त ने गृह रक्षकों को 54वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में जल्द डिस्ट्रिक्ट रिलीफ फोर्स का गठन किया जाएगा। जिसके लिए मंथन किया जा रहा है। इस फोर्स का गठन होमगार्ड से किया जाएगा। यह फोर्स आपदा के समय तन्मयता से तुरंत प्रभाव से कार्य करेगी। जिले में जिस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो, यह फोर्स तुरंत तैयार रहेगी। गृह रक्षक की मंडी इकाई अन्य जिलों से हाइटेक हो रही है।

जिसके लिए मंडी जिले के गृह रक्षक बधाई के पात्र हैं। गृह रक्षकों का मंडी में ऐसा पहला भवन बनाया गया है जो प्री फेब बिल्डिंग है। इस तकनीक को मंडी जिले के हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि गृह रक्षकों की कार्य प्रणाली में बहुत बदलाव आया है। जिसके लिए गृह रक्षक आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें। आदेशक गृह रक्षा मेजर खेम सिंह ठाकुर ने अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए धनराशि को लेकर डीसी मंडी से मांग भी की। इससे पूर्व डीसी ने होमगार्ड के जासण प्रशिक्षण केंद्र में भोजनालय कक्ष का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में एसडीएम गोहर राघव शर्मा, तहसीलदार मुंशी राम, बीडीओ गुलाब चंद बैंस, एसएचओ चांद किशोर, अधिशाषी अभियंता विद्युत पीके शर्मा, टीआर धीमान डीएफओ समेत होमगार्ड के अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें