फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिला परिषद चुनाव का कार्यक्रम जारी, नामांकन 7, 8 और 11 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि, 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला परिषद के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में मतदान 26, 28 और 30 मई को कराया जाएगा।
विभिन्न वार्डों के लिए नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत वार्ड 1-भड़याड़ा, 3-नेरघरवासड़ा, 36-लांगणा के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर के कार्यालय में नामांकन भर सकेंगे। वार्ड 2-बथेरी, 4-डलाह, 5-कुफरी के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पधर, वार्ड 6-नगवाईं, 9-थाची के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी बालीचौकी, वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा, 31-कोटली के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी हैं। वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी, 14-नौण के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी गोहर, वार्ड 12-रोड़, 13-ब्रयोगी के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी थुनाग, वार्ड 15-चुराग, 16-लोअर करसोग, 17-सराहन, 18-सांवीधार के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी करसोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 19-डैहर, 20-सलापड़, 21-खिलड़ा, 22-महादेव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुंदरनगर, वार्ड 23-कोट (बल्ह), 24-गोड़ागागल, 2 बेहल, 26-लोअर रिवालसर के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी बल्ह हैं। इसके अलावा वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भांबला, 29-थौना, 33-नवाही के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सरकाघाट, वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा, 35-सोहर के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें