फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोवर्स-रेंजर्स में दिखा अनुशासन और सेवा का भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय कॉलेज धर्मपुर में आयोजित रोवर्स एवं रेंजर्स प्रवेश शिविर में मंगलवार को शुरुआत उत्साह और जोश से भरपूर माहौल में हुई। प्रातः सत्र में विद्यार्थियों ने मूलभूत शारीरिक व्यायाम किए। इन अभ्यासों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना का विकास हुआ।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोवर्स एवं रेंजर्स ने परिसर की घास हटाई, कचरे के रैपर इकट्ठे किए और खुले क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई की। विद्यार्थियों ने प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। रोवर्स लीडर प्रो. जोगिंद्र सिंह एवं रेंजर्स लीडर प्रो. शीतल भोपाल ने विद्यार्थियों को रोवर्स एवं रेंजर्स आंदोलन की मूल भावनाओं अनुशासन, सेवा एवं नेतृत्व को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें