फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा प्रथम वर्ष की टीम ने जीती ड्रीम्ज क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
सुंदरनगर स्थित ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित ड्रीम्ज क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम ? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रशिक्षुओं के मध्य ड्रीम्ज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कंसा खेल मैदान में डिप्लोमा प्रथम वर्ष और बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें डिप्लोमा प्रथम वर्ष की टीम ने 8.3 ओवर में 90 रन बना कर सात विकेट से जीत हासिल की। बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष के कप्तान क्षितिज अरोड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 ओवर में 89 रन बनाए। डिप्लोमा प्रथम वर्ष की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनूप ने 15 गेंदों में 26 रन बना कर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
विशाल चंदेल को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को कॉलेज की प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन नरेश चौहान ने ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीके गुप्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें