सरकाघाट/भांबला (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के लाॅर्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ एजूकेशन अपर भांबला में सोमवार को एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्राध्यापक अर्चना ने बताया कि कार्यक्रम में स्लोगन, पैराग्राफ राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, सेल्फी कॉर्नर सहित क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिनेश, अंशुल और रॉबिन प्रथम, अनामिका, शिवानी, श्रेया और आस्था द्वितीय तथा सरिता, पूजा और किरण ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन राइटिंग में दीक्षा, श्रेया, मधु और कामना प्रथम, प्रियंका एवं अंकिता द्वितीय और रियांशु एवं बनीता तृतीय रहीं। पैराग्राफ राइटिंग में वनिता ने पहला, शगुन ने दूसरा स्थान हासिल किया। सेल्फी कॉर्नर में रितिका, साक्षी एवं आकांक्षा प्रथम, सोनिका एवं रॉबिन द्वितीय और अलीशा, मुस्कान एवं अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। कॉलेज प्रबंधन ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। संवाद