डीआईजी मध्य जोन सौम्या सांबशिवन।
मंडी। 2010 बैच की आईपीसी अधिकारी सौम्या सांबशिवन ने मध्य जोन मंडी में बुधवार को डीआईजी का पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद सौम्या सांबशिवन बिलासपुर के लिए रवाना हो गईं और यहां गोलीकांड मामले को लेकर लेकर जांच पड़ताल की। उन्होंने एसआईटी के सदस्यों से इस मामले को लेकर तथ्य जाने और निर्देश भी दिए।
कार्यभार संभालने के बाद डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि नए आपराधिक कानूनन प्रावधानों को लेकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाया जाए। कहा कि यह चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन इस कार्य को सही तरीके से पूरा किया जाएगा। बता दें कि नए आपराधिक कानून पहली जुलाई से लागू होने जा रहे हैं। इसी के तहत अब कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
इसके अलावा डीआईडी सौम्या ने बताया कि मध्य जोन के तहत आने वाले जिलों में कानून व्यवस्था और पुख्ता करने के लिए भी कार्य किए जाएंगे। लंबित मामलों के निपटारा समेत अन्य चीजों पर फोकस करते हुए आम जनता को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जनता की सहूलियत को प्राथमिकता तौर पर रखा जाएगा।
बता दें कि आईपीसी अधिकारी सौम्या सांबशिवन अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चित हैं। सौम्या पूर्व में एसपी मंडी रह चुकी हैं। मूल रूप से केरल की रहने वाली सौम्या सांबशिवन मर्डर मिस्ट्री व ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में माहिर है। वह पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में प्रिंसिपल के पद नियुक्त थीं। अब उन्हें पीटीसी डरोह से बदलकर सेंट्रल रेंज मंडी की डीआईजी नियुक्त किया गया है।