मंडी। सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत तांदी में जंगली सुअरों के झुंड ने स्कूल ड्यूटी पर जा रहे एक दिव्यांग मल्टी टास्क वर्कर पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के साथ वह गहरी खाई में भी जा गिरा। घायल की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ संजू पुत्र चंद्रमणि निवासी गांव मझेड़, डाकघर तादगलू के रूप में हुई है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। यह घटना सोमवार की है।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह रोजाना की तरह सुबह स्कूल में ड्यूटी के लिए घर से निकला था। रास्ते में अचानक जंगल से निकले जंगली सुअरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। संवाद