फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नौ मील में कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, एम्स बिलासपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन पर होटल से बाहर सड़क पर मौजूद था पश्चिम बंगाल का प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर नौ मील के पास सोमवार रात एक कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान प्रवेश निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल मंडी से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार 16 नवंबर की रात करीब 8:40 बजे प्रवेश नौ मील स्थित एक होटल में काम खत्म करने के बाद फोरलेन सड़क के किनारे मौजूद था। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रवेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक ने वाहन सड़क किनारे रोक दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल की मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद कार चालक नितिन नेगी और अन्य लोगों की सहायता से प्रवेश को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कार चालक की पहचान 43 वर्षीय नितिन नेगी निवासी बागा रायसन, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें