फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च पास्ट की ट्राफी पर मेजबान धरोटधार स्कूल का कब्जा

Wed, 08 Jun 2016 07:02 PM IST
मंडी
विज्ञापन
गोहर क्षेत्र के धरोटधार पाठशाला में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्च पास्ट में विजेता टीम को ट्राफी देते विधायक जय राम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहर (मंडी)।  राजकीय माध्यमिक पाठशाला धरोटधार में अंडर-14 छात्र-छात्राओं की चच्योट प्रथम खंड की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सराज के विधायक जय राम ठाकुर ने किया। मुख्याध्यापक हरीश ठाकुर और स्कूल समिति, स्थानीय जनता और छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन



विधायक जय राम ने कहा कि बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ साथ शारीरक शिक्षा और खेलकूद में भाग लेना चाहिए। उन्होंने धरोट स्कूल में परीक्षा भवन के लिए 3 लाख, रसोई घर के लिए एक लाख, बच्चों की खेल किट के लिए दस हजार और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा की। मुख्याध्यापक हरीश ठाकुर ने कहा कि चच्योट प्रथम की माध्यमिक खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 21 स्कूलों की 215 छात्राएं भाग ले रही हैं।

पहले तीनों दिन तक छात्राओं और उसके बाद तीन दिनों तक छात्रों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने मुख्य अतिथि के समक्ष स्कूल की गतिविधियों और समस्याओं को रखा। प्रतियोगिता में मार्च पास्ट की शील्ड पर धरोटधार स्कूल ने कब्जा जमाया। जबकि दूसरे स्थान पर डीएवी स्कूल गोहर रहा। इस मौके पर विशेष रूप से जिला परिषद किशोर कुमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य गुलजारी लाल, स्थानीय पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह, एसएमसी प्रधान देवेंद्र पाल, डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य उपेंद्र शर्मा, भीम सिह, पूर्व खंड पंचायत समिति अध्यक्ष रजनी ठाकुर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें