फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
धर्मपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अव्वल रही टीम के सदस्य ट्राफी के साथ खुशी जाहिर करते
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। युवक मंडल धर्मपुर की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब धर्मपुर की टीम ने अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सैनिक राजा आर्यन रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला धर्मपुर और सरी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें धर्मपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। धर्मपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 122 रन बनाए। टीम की ओर से अर्जुन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (57) बनाया। गेंदबाजी में भी धर्मपुर ने शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरी की टीम निर्धारित ओवरों में 83 रन ही बना सकी। टीम की ओर से निधु ने 19 रन और बबू ने 16 रन बनाए। धर्मपुर की कसी हुई गेंदबाजी के सामने सरी की टीम संघर्ष करती नजर आई। धर्मपुर टीम के उदय सकलानी और राहुल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि राजा आर्यन ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरिज राहुल गुलेरिया, मैन ऑफ द मैच अर्जुन ठाकुर और बेस्ट बॉलर उदय सकलानी रहे। विजेता टीम धर्मपुर को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता सरी की टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें