फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर परिषद किंग इलेवन ने जीता क्रिकेट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के डोहग में महादेव विक्ट्री पावर क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में जोगिंद्रनगर नगर परिषद किंग इलेवन ने मच्छयाल क्रिकेट इलेवन को 16 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नगर परिषद जोगिंद्रनगर ने 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम में विक्रम बख्शी ने 19 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। जवाब में मच्छयाल क्रिकेट इलेवन की टीम 54 रन पर सिमट गई। दूसरे और तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में मच्छयाल इलेवन ने रोपड़ी इलेवन को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। डायना पार्क के मनु को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अर्णव शर्मा ने फाइनल मुकाबले में दो ओवर में 9 रन देकर चार विकेट चटकाए। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक दीपक राव, अतुल ठाकुर ने बताया कि करीब सात दिनों तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 14 टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें