फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
सनातन धर्मसभा मंदिर जोगिंद्रनगर में चल रहे श्रीकृष्ण की महिमा पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उ
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के सनातन धर्मसभा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने नाचते झूमते खुशियां मनाईं। इस दौरान माखन मिसरी समेत 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंगलवार दोपहर बाद आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के जयघोष लगे।
विज्ञापन

कथावाचक महामंडलेश्वर राम मोहनदास रामायणी ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर कहा कि जब धरती में चारों ओर अत्याचार का साम्राज्य फैला, भक्तों में त्राहि-त्राहि मच गई तब प्रभु श्रीकृष्ण ने देवकी के गर्भ से जन्म लेकर अत्याचारी कंस का संहार किया। इस दौरान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर सुंदर झांकियां भी निकाली गईं। वृंदावन के भजन गायक अभिचल दास ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भजन गाकर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया। सनातन धर्मसभा मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक जुगल किशोर गुप्ता ने कहा कि 15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर दोबारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें