फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टनिपरी गांव की जमीन में भी दरारें, खाली हो गए मकान

विज्ञापन
थलौट क्षेत्र के टनिपरी गांव की जमीन पर पड़ी दरारें। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंडोह/नगवाईं (मंडी)। थलौट क्षेत्र के टनिपरी गांव में संकट बरकरार है। गांव की भूमि पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इसी को देखते हुए यहां पहले ही घर खाली करवा दिए गए हैं। प्रभावित करीब नौ परिवारों को बिजली बोर्ड की कॉलोनी में शिफ्ट किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि टनिपरी गांव में फोरलेन के लिए पहाड़ी की कटिंग के कारण जमीन में दरारें आ गई हैं। इससे खतरा पैदा हो गया है। ज्वालापुर के भरसी गांव में करीब 30 परिवारों को प्रशासन ने राशन किट और तिरपाल दिया है।
विज्ञापन

टनिपरी गांव के प्रभावितों की मदद के लिए मंगलवार को समाजसेवी भी आगे आए। जय बाबा बालक नाथ इंटरप्राइजेस टकोली के एमडी श्याम सुंदर और ऋषि कुमार ने इन परिवारों को राशन किट वितरित की।
प्रशासन की मानें तो इलाके में भूस्खलन और जमीन खिसकने की आशंका को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। टनिपरी के प्रभावित ग्रामीणों में मिंटू राम, दीवान चंद, सीमा देवी, निर्मला, माला आदि ने बताया कि जमीन पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन की कटिंग से गांव खतरे की जद में है। वे अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें