फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भक्तों ने भूतनाथ में किए सकेतड़ी महादेव के दर्शन

Thu, 30 Jan 2025 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी शहर के प्राचीन मंदिर बाबा भूतनाथ मंदिर में ​शिवलिंग पर मक्खन से उकेरा सकेतड़ी महादेव पंचकू
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी के स्वयंभू बाबा भूतनाथ मंदिर में बुधवार को दूसरे दिन सकेतड़ी महादेव पंचकूला मंदिर का स्वरूप बड़े श्रद्धा भाव से उकेरा गया। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अवसर बन गया, जब उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस दिन मंदिर में भगवान महादेव के दर्शन के लिए आने वाली भीड़ इतनी अधिक थी कि मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। हर कोई भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक दिखा, और मंदिर में सेल्फी का दौर देर शाम तक जारी रहा।
भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि 500 साल पुराना सकेतड़ी महादेव का मंदिर पंचकूला, हरियाणा में स्थित है। इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर आते हैं। महंत ने यह भी कहा कि इस मंदिर के दर्शन करने से लोगों को मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि भूतनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को आरामदायक दर्शन सुनिश्चित करने के लिए सभी भक्तों को कतारों में खड़ा किया गया और उन्हें एक-एक करके भोले बाबा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें