चोलथरा (मंडी)। ग्राम पंचायत सरौन में एक माह से पंचायत सचिव का पद रिक्त है। इस कारण पंचायत के सभी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पंचायत में करीब 400 परिवार रहते हैं।
पंचायत सचिव न होने से लोगों के आवश्यक कार्य नहीं हो रहे हैं। सरौन पंचायत का राशन डिपो पंचायत के अधीन है, लेकिन पंचायत सचिव के न होने से लोगों को समय पर राशन नहीं मिल रहा। इससे ग्रामीणों में रोष है। सचिव न होने से मनरेगा से जुड़े कार्य, परिवार रजिस्टर की नकल, राशन कार्ड अपडेट, विवाह, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य सरकारी सेवाएं ठप पड़ी हैं। पंचायत में विकास कार्यों की गति पूरी तरह थम गई है।
ग्रामीणों ने सरकार से आग्रह किया है कि सरौन पंचायत में नियमित पंचायत सचिव की तुरंत नियुक्ति की जाए, ताकि सभी सरकारी सेवाएं और विकास कार्य सुचारु रूप से चल सकें। स्थानीय निवासी तरलोक चंद गुलेरिया, जसवंत, विजय, अनिल, रजनी, प्रताप, हंसराज, रूमा देवी, सुरेंद्र, शीला देवी, मंजू देवी, निर्मला देवी आदि ने बताया कि पंचायत सचिव न होने से उनके आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पंचायत के अनेक विकास कार्य रुके पड़े हैं। सरकार को चाहिए कि शीघ्र यहां पंचायत सचिव की तैनाती करवाई जाए।
...
विकास खंड धर्मपुर की 54 पंचायतों में से अधिकतर में पंचायत सचिवों के पद रिक्त पड़े हैं। वर्तमान सरकार में सचिवों की नियुक्तियां समय पर नहीं हो पाई हैं। इस वजह से आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को तुरंत नियमित पंचायत सचिवों के रिक्त पद भरने चाहिए।
-पवन कुमार, पंचायत प्रधान सरौन
000