संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर की एनसीसी इकाई ने रविवार को एनसीसी दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत स्वच्छ भारत पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद कैडेट्स ने स्वच्छ भारत पर रैली निकाली। कैडेट्स के मनोरंजन के लिए डॉज बॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
यह प्रतियोगिता बीपीएड की छात्रा स्वीटी की देखरेख में करवाई गई। इसमें प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष और रैंक पार्टी चार टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम वर्ष प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान एएनओ लेफ्टिनेंट कमलेश सेन ने कैडेट्स को एनसीसी दिवस के महत्व के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार ने कैडेट्स को एनसीसी दिवस की बधाई दी। इस मौके पर एनसीसी बटालियन से आए हवलदार चमनलाल, फॉर्मल सीनियर अंडर ऑफिसर कुशल ठाकुर, रोहित ठाकुर, समक्ष सेन, शिवांश सेन, माधवी, धर्मेश आदि मौजूद रहे। संवाद