फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वेबसाइट में काउंसलर सूची में जोड़ा उपमहापौर का नाम

विज्ञापन
निगम ने बेवसाइट में किया उपमहापौर का नाम अंकित। स्त्रोत बेवसाइट
विज्ञापन
मंड। नगर निगम की वेबसाइट में पार्षदों की सूची में उपमहापौर माधुरी कपूर का नाम जोड़ दिया है। महापौर के बाद दूसरे नंबर पर उपमहापौर माधूरी कपूर का नाम अंकित किया है।
विज्ञापन

नगर निगम से तबादला हो चुके अधिकारियों के फोटो और नंबर अभी भी वेबसाइट के माई ऑफिसर कॉलम में अंकित हैं। उनसे संपर्क करने पर पता चल रहा है कि वे यहां से ट्रांसफर हो चुके हैं। पूर्व में सहायक अभियंता रहे एचएस जसवाल और वित्त विभाग संभालने वाले एसओ सूरजभान के फोन नंबर और पदनाम अभी भी अंकित हैं। उपमहापौर का नाम सूची से गायब होने पर शहर में कई तरह की चर्चाएं थीं।
महापौर के उत्तर प्रदेश जाने पर निगम का कार्यभार संभाल रहीं उपमहापौर माधुरी कपूर ने बताया कि वेबसाइट में गलती को दुरुस्त कर दिया है। नए साल में जल्द ही वेबसाइट जनता को समर्पित कर दी जाएगी। इसके बाद निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग कई प्रकार की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। नगर निगम मंडी में अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार को पदभार संभाले डेढ़ माह हो गया है लेकिन निगम की वेबसाइट में अभी तक उनका नाम और पदनाम भी अंकित नहीं है। आयुक्त एचएस राणा ने कहा कि वेबसाइट अभी तक पूरी तरह से लांच नहीं की गई है। इसमें जो त्रुटियां हैं उन्हें धीरे-धीरे दुरुस्त किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें