फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रंजना और अर्जुन के तरानों से झूमा जोगिंद्रनगर

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में नववर्ष के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में दर्शकों का मनोरंजन करते गायक कलाका
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नववर्ष के स्वागत के लिए जोगिंद्रनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हो गया है। रविवार को सामुदायिक भवन जोगिंद्रनगर में सोलन जिले से संबंध रखने वाले दंपती अर्जुन गोपाल और रंजना रघुवंशी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दोपहर 12 बजे से देर शाम तक चले कार्यक्रम में दोनों गायक कलाकारों ने हिमाचली गीत गाकर दर्शकों को खूब झुमाया।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने पहाड़ी नाटी रा चस्का, पिंक प्लाजो, पंजाबी गीत बोलो तारा रारा, हिंदी गीत आने वाले साल को सलाम, ये दिल दिवाना आदि की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वीथ्री संस्थान के प्रबंधक विजय वर्धन ने लोकगायकों को सम्मानित किया। कहा कि साल 2024 को अलविदा और नए साल के शुभारंभ को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया। मिस जोगिंद्रनगर और मिस मंडी ब्यूटी कांटेस्ट की मुख्य आयोजक ममता ने बताया कि पहली बार लिटिल चैंप, मिस और मास्टर का चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें