फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टिहरा से एम्स बिलासपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कई सामाजिक संगठनों और लोगों ने किया समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। धाड़ता क्षेत्र से संबंध रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से संधोल या टिहरा से एम्स बिलासपुर के लिए सुबह 5:30 बजे सीधी बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोग सुबह एम्स पहुंचकर उपचार करवाने के बाद उसी दिन शाम को घर लौट सकेंगे।



उन्होंने बताया कि संधोल से सरकाघाट तक अधिकांश अस्पतालों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण लोगों को निजी वाहनों या टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर और सरकाघाट विधायक दलीप सिंह ठाकुर से भी इस मांग को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मांग का समर्थन कई संगठनों ने किया है। एक्स सर्विसमैन लीग टिहरा के चेयरमैन कैप्टन रमेश तपवाल, सचिव बलदेव राज, कोर ऑफ सिग्नल यूनिट सरकाघाट के चेयरमैन नायब सूबेदार अमृत लाल, जन कल्याण समिति कांगो का गहरा के प्रधान बक्शी राम गुलेरिया, हिमाचल पेंशनर फेडरेशन मंडी के महासचिव दलीप ठाकुर, गोपालपुर खंड प्रधान रमेश ठाकुर, हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरिदास प्रजापति, व्यापार मंडल चोलथरा के प्रधान बिहारी लाल तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद चोलथरा के प्रधान आरडी कमल ने भी बस सेवा को जनहित में उचित बताते हुए इसे शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें