फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दाण मुहाल बग्गी की सरप्लस भूमि मूल मालिकों को लौटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएल परियोजना के विस्थापितों ने उपमंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। ब्यास-सतलुज लिंक (बीएसएल) परियोजना से विस्थापित मूल प्रभावित परिवारों ने उपमंडलाधिकारी (ना.) बल्ह स्मृतिका नेगी को ज्ञापन सौंपकर दाण मुहाल बग्गी की सरप्लस भूमि मूल भू-स्वामियों अथवा उनके वैध उत्तराधिकारियों को वापस सौंपने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में विस्थापित परिवारों ने कहा कि बीएसएल परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का एक हिस्सा आज तक उपयोग में नहीं लाया गया है। ऐसे में दाण मुहाल बग्गी की सरप्लस भूमि को नियमानुसार मूल भू-स्वामियों या उनके वैध उत्तराधिकारियों को लौटाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि भूमि अधिग्रहण के कारण अनेक परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है और वे वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विस्थापितों ने सरकार से मांग की है कि दाण मुहाल बग्गी की सरप्लस भूमि का शीघ्र सर्वेक्षण करवाकर उसे मूल भू-स्वामियों अथवा उनके वैध उत्तराधिकारियों के नाम बहाल किया जाए। उनका कहना है कि इससे प्रभावित परिवारों को न्याय मिलेगा और उनकी लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें