फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे के अंदर टैक्सियों को खड़ी करने के लिए जगह देने की मांग

विज्ञापन
एसडीएम धर्मपुर को मांग पत्र सौंपते टैक्सी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बाबा कमलाहिया टैक्सी यूनियन धर्मपुर का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम धर्मपुर मनीष चौधरी से मिला और टैक्सी खड़ी करने के लिए उचित जगह का प्रावधान करने तथा बस स्टैंड पर तीन-चार टैक्सियां खड़ी करने के लिए जगह की मांग की।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन के प्रधान विनोद हाजिरी ने कहा कि एचआरटीसी बस अड्डे में केवल एक विशेष व्यक्ति की गाड़ियां खड़ी रहती है। वह अंदर से ही गाड़ियों में सवारियां बैठाकर ले जाता है। जब अन्य टैक्सी चालक अंदर गाड़ियां ले जाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें रोक दिया जाता है। सभी टैक्सी चालक मुश्किल से परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।
गाड़ियों का टैक्स, किस्तें और अन्य मरम्मत कार्य पर भी भारी खर्च होता है। साथ ही जहां टैक्सी खड़ी करने के लिए जगह दी गई है वहां रेत-बजरी फेंकी जाती है और दूसरे वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण उन्हें वाहन खड़े करने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने एसडीएम से इस बारे में कार्रवाई करने की मांग की। अगर कार्रवाई नहीं की तो टैक्सी चालकों को प्रदर्शन करना पड़ेगा। एसडीएम मनीष चौधरी ने आश्वासन दिया कि इस बारे में जांच कर न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें