फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंग्रेजी प्रवक्ता की प्रतिनियुक्ति रद्द करने, जेबीटी पद भरने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाड़ की एसएमसी ने उठाई आवाज
विज्ञापन

स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर गंभीर चिंता जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। तहसील पधर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाड़ की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। एसएमसी ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान को प्रस्ताव सौंपकर अंग्रेजी प्रवक्ता की डेपुटेशन रद्द करने तथा प्राथमिक विद्यालयों में जेबीटी के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन

उपनिदेशक को सौंपे गए ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला फरेहड़ और शिल्ह बुधानी में जेबीटी पद रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इन स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रखने के लिए स्वाड़ स्कूल से शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेजा गया है, जिससे वहां के विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। समिति सदस्य जोगिंद्र, आशा, रामदास, पन्ना, चमारी देवी आदि ने कहा कि अंग्रेजी प्रवक्ता की प्रतिनियुक्ति के कारण छात्रों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में दोनों प्राथमिक विद्यालयों में स्थायी रूप से जेबीटी पदों को भरना आवश्यक है, ताकि सभी विद्यार्थियों को समान और नियमित शिक्षा मिल सके। 28 अप्रैल को हुई एसएमसी बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर विभाग से विद्यार्थियों के हित में शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की गई। उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने बताया कि शिक्षकों के पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें