फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में कल्याण बोर्ड का उप कार्यालय खोलने की मांग

Tue, 03 Feb 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सीटू से संबंधित मनरेगा एवं निर्माण मजदूर यूनियन की धर्मपुर कमेटी ने श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर को मांगपत्र सौंपकर धर्मपुर में बोर्ड का अलग उप-कार्यालय खोलने की मांग की। यूनियन ने एक प्रति स्थानीय विधायक चंद्रशेखर को भी सौंपी। यह मांग पत्र आंबेडकर भवन सज्याओपिपलु में आयोजित श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम में दिया है।
विज्ञापन

यूनियन के भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में धर्मपुर में कार्यालय खोल दिया गया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद सरकार ने इसे बंद कर दिया। वर्तमान में धर्मपुर के मजदूरों को पंजीकरण और वित्तीय सहायता के कार्यों के लिए सरकाघाट जाना पड़ता है। सरकाघाट कार्यालय में पंजीकृत 30 हजार मजदूरों में से आधे से अधिक धर्मपुर खंड के हैं। एक ही कार्यालय पर अत्यधिक बोझ होने के कारण मजदूरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें