फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिल्ली और ऊना का जीत से आगाज, विरोधी टीमों को 3-0 से दी मात

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्लोरियस क्लब दिल्ली व ट्राई - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पड्डल मैदान में 52वीं अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्युज एजेंसी
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में बुधवार को 52वीं अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें सुदेवा एफसी दिल्ली, देहरादून एफसी, ग्लोरियस एफसी दिल्ली, मॉर्निंग स्टार एफसी हरियाणा, रयात बाहरा एफसी होशियारपुर, डीएफए मंडी, जेएस विजडम ऊना तथा ट्राईअंफ हिमाचल प्रदेश की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बुधवार के मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले गए। वीरवार से लीग मुकाबले शुरू होगे। प्रतियोगिता के पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच ट्राईअंफ हिमाचल प्रदेश फुटबॉल क्लब और ग्लोरियस फुटबॉल क्लब दिल्ली के बीच हुआ। इसमें ग्लोरियस एफसी दिल्ली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रायम्फ हिमाचल प्रदेश को 3-0 से पराजित कर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मुकाबला डीएफए मंडी और जेएस विजडम ऊना के बीच खेला गया। इस मैच में जेएस विजडम ऊना की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डीएफए मंडी को 3-0 से शिकस्त दी।

मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्लोरियस क्लब दिल्ली व ट्राई- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें