फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दीपाली ने पास की द्वितीय डिग्री ब्लैक बैल्ट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हेमांग इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन हेमांग मार्शल आर्ट अकादमी मंडी की ओर से तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण, कलर एवं ब्लैक बैल्ट ग्रेडिंग परीक्षा शिविर का आयोजन किया गया। हेमांग मार्शल आर्ट अकादमी एवं हेमांग इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन के मुख्य इंस्ट्रक्टर और तकनीकी निदेशक जोगिंद्र सिंह आजाद की ओर से इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षुओं की ब्लैक बैल्ट और कलर बैल्ट परीक्षा ली गई।
विज्ञापन

शिविर में 22 कराटे प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। ब्लैक बैल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सेंसई राकेश कुमार ने चौथी डिग्री ब्लैक बेल्ट, रोहन ने तीसरी डिग्री ब्लैक बेल्ट, दीपाली ने द्वितीय डिग्री ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास की। कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में शिनोय महाजन, श्रीयन वैद्य ने येलो बेल्ट, परीक्षित गुलेरिया ने ऑरेंज बेल्ट, रिशिता कुमारी ने पर्पल बेल्ट, अर्श वैद्य ने ग्रीन बेल्ट, ईरा शर्मा, आदित्य, आयुष गौतम ने सन क्यू ब्राउन बैल्ट, किरत कमल कौर और राधिका ने नी क्यू ब्राउन बेल्ट की परीक्षा पास की।
जोगिंद्र सिंह आजाद की ओर से सभी प्रशिक्षुओं को बैल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। हेमांग इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. केपी शर्मा, चेयरमैन बीरबल शर्मा, वाइस चेयरमैन मुरारी शर्मा, शिहान देविंद्र आजाद, राकेश कुमार, बृज चौहान संतोष कुमार ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें