फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रणवीर बने गोजू रियू कराटे-डू सौफ इंडिया के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। गोजू रियू कराटे-डू सौफ इंडिया सुंदरनगर इकाई की बैठक वीरवार को अध्यक्ष दौलत राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने, बच्चों व युवाओं को कराटे प्रशिक्षण से जोड़ने तथा भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन पर कार्य योजना तय की। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें रणवीर सिंह ठाकुर को प्रधान चुना गया। हंस राज शर्मा महासचिव, कृष्ण लाल कोषाध्यक्ष, दौलत राम चेयरमैन, दिनेश कुमार उप चेयरमैन, हरीश चंद्र लाकटू और डॉ. रणजीत सिंह राणा मुख्य सलाहकार, दलीप सिंह राणा वरिष्ठ उप प्रधान तथा सतपाल चंदेल व खूब राम को उप प्रधान चुना। मनोज पटियाल, यशवंत को सह सचिव, शशिकांत, गौरव पटियाल, संदीप को संगठन सचिव चुना गया है। सदस्यों में अखिल, पंकज कुमार, अंकित, सुनील, सान्या, जेस्मिन को सदस्य चुना गया। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें