फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कलोथर सड़क पर गिरा मलबा, 12 घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
मंडी-कलोथर सड़क पर गरड़नाला के पास सड़क से मलबे को हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
मंडी। मंडी-कलोथर निर्माणाधीन सड़क रविवार शाम 7 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वाहनों के लिए बाधित रही। सड़क में बाड़ी-गुमाणू में गरड़नाला के पास बड़ी मात्रा में पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिर गईं। इस कारण बाड़ी और गुमाणू जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। गाड़ियां भी गरड़नाला से पीछे सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ी।
विज्ञापन

हालांकि दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोग वीर-तुंगल सड़क से होकर गुजरे। गरड़नाला के पास स्थानीय विधायक अनिल शर्मा का घर भी है। बरसात के दौरान यहां पहाड़ी पर बड़ी मात्रा में भू-स्खलन हुआ था। कई चट्टानें ऊपर फंस गई थीं जो अब नीचे से मलबा हटाने के बाद गिर रही हैं।
उधर, लोक निर्माण विभाग मंडी के सहायक अभियंता गोविंद ठाकुर ने बताया कि सड़क का सुधारीकरण किया जा रहा है। बरसात के दौरान हुए भूस्खलन के चलते ऊपर फंसा मलबा नीचे खिसक रहा है। सोमवार सुबह मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है। जल्द सड़क का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सतर्क होकर निकलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें