फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की दुकान के लिए सामान छोड़कर लौट रहे पिता की मौत

विज्ञापन
लेदा-हल्यातर मार्ग पर चहड़ी के पास अनियंत्रित होकर गिरा वाहन। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
पटड़ीघाट/रिवालसर (मंडी)। कुल्लू के नग्गर में बेटे की दुकान के लिए सामान छोड़कर लौट रहे एक पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा लेदा-हल्यातर मार्ग पर चहड़ी के पास पेश आया। हादसे में टाटा सूमो में बैठे अन्य दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान देवराज (52) पुत्र सीता राम गांव दसेहड़ा तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। इसी गांव के दो अन्य लोग पूर्ण चंद और गाड़ी चालक लालमन घायल हुए हैं।
देवराज कुल्लूमें अपने बेटे की दुकान का सामान छोड़कर गाड़ी से घर लौट रहा था। चहड़ी के पास अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में देवराज की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए।
विज्ञापन

देवराज के बेटे ने कुल्लू के नजदीक नग्गर में एक नई दुकान खोली है, जिसका सामान छोड़ने ये लोग आए थे। रात को लौटते समय घर के पास ही यह हादसा पेश आया। एक तरफ परिवार में नई दुकान को खोलने की तैयारी चल रही थी वहीं अब परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की। कहा कि मामला दर्ज कर कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें