फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मातम में बदल गया बेटी का जन्मदिन, जिंदगीभर रहेगा पिता के जाने का गम

Wed, 02 Oct 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटलुधार के पास नाले में कार गिरने से हुई अमर सिंह की मौत, बेटी के लिए साथ ला रहे थे केक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल बालीचौकी की थाची चलौट सड़क पर भाटलुधार के पास सड़क नाले में गिरने से अमर सिंह की दर्दनाक मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। बेटी के जन्मदिन के लिए केक साथ ला रहे और जश्न की तैयारी में बैठे परिजनों का अब रो रोकर बुरा हाल है। बेटी का जन्मदिन अब मातम में बदल गया है। जिंदगीभर बेटी के जन्मदिन को पिता के जाने का गम रहेगा।
मृतक अमर सिंह के पिता पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि बुजुर्ग मां और पत्नी इस हादसे के बाद बेसुध हैं। मृतक की बेटी बार बार अपने पिता को घर आने की बात कह रही है। बेटियां पिता के उनसे नाराज होने की बात कह रही हैं। इसलिए जन्मदिन पर नहीं आने की बात कहते हुए फोन पर उनसे बात करने की जिद पर अड़ी हुई हैं। परिजन मासूम बेटियों के इन प्रश्नों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। मंगलवार दोपहर बाद 35 वर्षीय अमर सिंह का शव पैतृक घर सोमगाड़ के जयरा गांव पहुंचाया गया तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक अमर सिंह काष्ठ कला में निपुण था। शिमला, रामपुर, कुल्लू, मनाली, सिरमौर सहित पूरे हिमाचल में काष्ठ कला के लिए उनकी मांग थी। उनके पिता भी काष्ठ कला के कारीगर थे, लेकिन छोटी से उम्र में ही उनके पिता का देहांत हो गया था। अपने पिता से विरासत में मिली कला को अमर सिंह ने आगे बढ़ाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें