फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वच्छता को लेकर स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली रैली

Wed, 02 Oct 2024 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर की अपील-स्वच्छता के प्रति अपना दायित्व समझें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2024 स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम के तहत महापौर वीेंरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में रैली का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय विधायक अनिल शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। रैली में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, निगम के स्वच्छता मित्रों, गैर सरकारी संगठनों, एनसीसी छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शहरवासियों और लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की। महापौर में जन मानस से अनुरोध किया कि स्वच्छता के प्रति हर जन अपना दायित्व समझे और कूड़ा इधर-उधर न फेंककर, गीला और सूखा कूडा अलग-अलग कर स्वच्छता साथी को ही दें। महापौर ने गांधी चौक में लगी गांधी की प्रतिमा व शहीदी स्मारक की भी सफाई की। इस अवसर पर पार्षद अलकनंदा हांडा, राजेंद्र मोहन, योगराज, वीरेंद्र सिंह आर्य और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
चित्रकला में प्रांशुल वर्मा प्रथम
नगर निगम की ओर से 17 सितंबर से एक अक्तूबर तक सरकार के दिशा-निर्देशों पर स्वच्छता पखवाड़ा चलाया। इस दौरान स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। मंगलवार को प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। चित्रकला में प्रांशुल वर्मा प्रथम, साधना ठाकुर द्वितीय और अर्चना तीसरे स्थान पर रही। कक्षा छठी से 8वीं तक वारूणी पहले, जीरा द्वितीय और बैहना की निहारिका तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में नितिका प्रथम, अनामिका और रिद्धम सैनी द्वितीय और लक्षित तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें