फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बेटी दिव्या ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। ग्राम पंचायत टिहरा के सकोह गांव की बेटी दिव्या ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा के लाइफ साइंसेज विषय में देशभर में 25वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कम उम्र में पिता को खोने के बावजूद दिव्या ने विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई जारी रखी और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। उनकी माता शिक्षा विभाग में प्रवक्ता हैं, जबकि दादा दीवान चंद प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन

दिव्या ने सेंट बीड्स कॉलेज से बीएससी मेडिकल में प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। वर्ष 2024 में उन्होंने गेट परीक्षा उत्तीर्ण की और इसी वर्ष एचपी सेट के बाद अब सीएसआईआर-यूजीसी नेट में सफलता प्राप्त की। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से जूलॉजी में पीएचडी कर रही हैं। ग्राम पंचायत टिहरा के पूर्व प्रधान दीवान चंद और पूर्व प्रधान अंजू रांगड़ा ने दिव्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें