फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में भवनों की उड़ी छतें, सेब के उखड़े पौधे

विज्ञापन
करसोग क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश और अंधड़ तूफान से उखड़े पेड़ पौधे। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में शुक्रवार रात को आंधी तूफान से काफी नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में भवनों की छतें उड़ गईं तो कहीं सेब के पेड़ ही उखड़ गए। मूसलाधार बारिश से घरों में भी पानी घुस गया। फसलों के लिए तैयार किए गए खेतों की मिट्टी पानी के साथ बह गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कांडी सपनोट के बगो गांव में तूफान से मकान की छत एंगल के साथ उखड़ गई। इससे मकान मालिक दिनेश कुमार को करीब 4 से 5 लाख का नुकसान हुआ है। खनेयोल बगड़ा में तूफान से स्कूल की छत उड़ गई है। शाहोट पंचायत में कई घरों की छतें उड़ गई हैं। सूचना मिलते ही तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने निरीक्षण किया।
कुफरीधार पंचायत के कांडा में लालचंद के घर के साथ डंगा ढह गया। खादरा सहित कई पंचायतों में सेब के पौधे उखड़ गए। खादरा पंचायत के प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि तूफान और बारिश ने तबाही मचाई है। तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि फील्ड अधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें