फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डाहर इलेवन की टीम ने जीता क्रिकेट कप

Fri, 18 Apr 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सराज विधानसभा क्षेत्र के भाटकीधार के सरसरनी खेल मैदान में आयेाजित क्रिकेट मैच मेंविजेता टीम खुश
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के भाटकीधार के सरसरनी खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब डाहर की टीम ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में डाहर इलेवन की टीम ने शिव वैली कहलणी की टीम को हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिव वैली कहलणी की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 42 रन का लक्ष्य डाहर इलेवन को दिया।
विज्ञापन

जवाब में डाहर इलेवन की टीम ने 8 ओवर में ही 43 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। स्थानीय युवाओं की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र की 38 टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें