फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के बाजारों में दिनभर उमड़ी रही भारी भीड़, खूब चला खरीदारी का दौर

विज्ञापन
मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पर दीपावली पर्व पर देशी दीये खरीदते लोग - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर में दिवाली से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। शहर के चौहाटा, इंदिरा मार्केट, सेरी मंच पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। इन सभी बाजारों में दिवाली का सामान हाथोंहाथ बिका। सबसे अधिक बिक्री मिट्टी से बने लोकल दीयों, सजावटी के सामान, जिनमें लड़ियां, फूल, गुलदस्ते और सबसे अधिक मिठाइयों की बिक्री देखी गई।
विज्ञापन

बाजारों में लोगों में इन वस्तुओं को खरीदने के लिए जद्दोजहद करते देखा गया। इस दौरान लोगों ने देेसी सामान को अधिक तव्वजो दी । इसमें देसी लड़ियां, दीए, मिठाई शामिल है।
हालांकि पटाखों के बाजार में कम रस दिखाई दिया, बहुत कम लोग पटाखा बाजार में दिखाई दिए। पटाखा बाजार में लोगों की संख्या कम होने से पटाखा कारोबारी मायूस दिखे। हालांकि दिवाली वाले दिन पटाखों की भी खूब बिक्री होने की उम्मीद है। पटाखा बाजार छोटा पड्डल मैदान में है। इस बार पटाखों के रेट में भी दस से 20 प्रतिशत का उछाल आया है। ऐसे में महंगे पटाखों को खरीदने के लिए लोग कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में रात दस बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे
मंडी शहर की बात करें तो यहां पर रात दस बजे के बाद कोई पटाखे नहीं जलेंगे। इससे पहले प्रशासन की ओर से पटाखों को जलाने के स्थान भी निर्धारित कर दिए गए हैं। वहीं, पटाखों की बिक्री के स्थान भी निर्धारित हैं। ऐसे में जो भी आदेशों की अवहेलना करता हुआ पाया गया उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस बात की पुष्टि एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने की है।
मंडी में आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर
मंडी में किसी भी आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर मदद ले सकते हैं। जोनल अस्पताल मंडी 223433, 102, पुलिस थाना सदर 222536, 100 अग्निशमन मंडी 222900, 222197 एंबुलेंस 108 पर कॉल कर सकते हैं।

मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पर बनावटी फूलों की खरीदारी करते हुए लोग संवाद- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें