फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गागल धाम आश्रम में सत्संग में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल ने सत्संग रविवार को गागल धाम आश्रम में मनाया। इस मौके पर दिल्ली से आई टीम ने संस्थापक सुधांशु महाराज के दो से चार मई तक आयोजित होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम के बारे में गतिविधियों पर चर्चा की। मंडी मंडल को जन्मोत्सव पर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को आनंदधाम में मनाया जाएगा। दिल्ली से आए गुरुकुल आचार्य राकेश द्विवेदी ने जरा तारों से तारें मिला कर तो देख और भजन श्याम सुंदर का करते रहो के भजन गाकर सबको निहाल किया। इससे पूर्व अंकित पांडे ने गणेश मंत्र से सत्संग का शुभारंभ किया। उसके पश्चात जहां ले चलोगे वहीं मैं चलूंगा, पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे आदि भजनों से मंत्रमुग्ध किया।
इसके पश्चात मंडल से दलीप सैनी ने श्रीराम जय राम जय जय राम, ये मेरी अर्जी है मैं वो हो जाऊं जो तेरी मर्जी है, तेरी शरण में आकर मैं धन्य हो गया आदि भजन गाए। कश्मीर सिंह ठाकुर ने भी भजन पेश किए। इस मौके पर अभिषेक, सुरेंद्र चौहान, घुमारवीं मंडल के प्रधान विद्या सागर शर्मा, कश्मीर चंद विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें