फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 09 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/ सुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर धनोटू के पास सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। हादसे के उपरांत बाइक चालक को सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बल्ह क्षेत्र निवासी कृष्ण चंद अपनी पत्नी को निजी अस्पताल में छोड़ने गया। उसकी पत्नी निजी अस्पताल में जॉब करती है। वह अपनी पत्नी को छोड़कर कर वापस लौट रहा था। जब वह धनोटू के पास पहुंचा तो मंडी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस घटना में बाइक चालक कई फीट दूर उछल कर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के उपरांत थ्रीव्हीलर चालक ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बीएसएल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रक चालक को इस हादसे में मामूूली चोटें आई है।ं उन्होंने कहा कि पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, एसडीएम राजीव कुमार ने कहा कि प्रशासन की ओर से परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें