फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पा और रितु चुने गए बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Fri, 12 Feb 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीर (तुंगल) का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील कुमार पुंडीर ने की। उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि से सम्मान पाने वालों में कोमल, हिमानी, प्रियंका, निरजा देवी, हरीश कुमार, तब्बू, जगदीश कुमार, मोनिका, पुष्पराज, भारती, रीना, विनोद, अंकेश, हितेश कुमार, सुमन कुमारी, उत्तरा, पुष्पा देवी, आकाश के नाम शामिल रहे। पुष्पा देवी व रितु को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान देवी सिंह, ग्राम पंचायत वीर की प्रधान भीमा देवी व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें