मंडी। ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेड़ का सालाना समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य सचिन वर्मा ने की। उन्होंने स्कूल के शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य राम प्रकाश शर्मा ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इसमें दीक्षा, हितेश कुमारी, योगराज, कमलेश शर्मा, सुनील कुमार, डिंपल, दिया, ईशा, कंचन, कौशल्या, बबीता, राहुल, प्रीति, ज्योति, नेहा, यमनी, कृतिका, हर्षा, दीक्षा, अंकुश, भारती, मनीषा, हीना, वनिता, डिंपल, प्रियंका, रक्षा, स्मृति, शिल्पा, अजय, भानु, निखिल, गगन, हिमांशु, अजय, मृदुल, गीतेश व शालिनी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधान लेखराज, उपप्रधान रवि चंद व निशा ठाकुर आदि मौजूद थे।