फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि महोत्सव के लिए 16.70 लाख लगी झूलों की बोली

Fri, 26 Feb 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल ग्राउंड में प्लॉट आवंटन प्रक्रिया के दूसरे दिन झूलों की बोली लगाई गई। इस बार झूलों के नीलामी 16.70 लाख रुपये में हुई। एडीएम विवेक चंदेल की अध्यक्षता में झूलों की नीलामी की गई।
विज्ञापन

शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के लिए पड्डल ग्राउंड में प्लॉट आवंटन से ही मेला कमेटी को सबसे ज्यादा आमदनी प्राप्त होती है।

डोम की नीलामी के बाद शुक्रवार को एडीएम विवेक चंदेल की अध्यक्षता में झूलों की बोली लगाई गई। डोम और झूलों की बोली से अब तक मेला कमेटी को 91.2 लाख रुपये की आय हुई है। अभी मेला ग्राउंड में कपड़ों व खाना-पान के स्टॉलों का आवंटन होना बाकी है। एडीएम विवेक चंदेल ने बताया कि झूलों की सर्वाधिक बोली लगाने वाले हिमाचल इवेंट मैनेजमेंट चंबा को निविदा आवंटित की गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें