चिंतपूर्णी स्थित सिविल अस्पताल में एक्सपायर दवाई मामले में गिरफ्तार फार्मासिस्ट का पुलिस रिमांड समाप्त हो गया। अंब पुलिस ने फार्मासिस्ट को शुक्रवार अदालत में पेश किया। अदालत ने फार्मासिस्ट बीडी सिन्हा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि बीते दिन सिन्हा की तबीयत बिगड़ने से उन्हें ऊना अस्पताल में भरती कराया गया था, जिसके चलते पुलिस आरोपी से पूछताछ नहीं कर सकी थी। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बीडी सिन्हा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि की है।