फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक जताने जा रही महिला की हादसे में मौत, पति घायल

Tue, 29 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर में बस स्टैंड के बाहर मंगलवार सुबह ट्रक के नीचे आने से बुलेट पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के सलाह निवासी पति-पत्नी सुरेंद्र सेन (46) व किरण (43) बुलेट पर जुगाहण की ओर एक रिश्तेदार की मौत पर अफसोस जताने जा रहे थे। जब दंपति बस स्टैंड के नजदीक पहुंचा तो बुलेट को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट पर सवार महिला सड़क पर गिर गई जिससे ट्रक उसके ऊपर चढ़ा गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति बुरी तरह से घायल हो गया जिसका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महिला सलाह में स्थित एक निजी स्कूल में बतौर अध्यापिका कार्यरत थी। शोक स्वरुप मंगलवार को सलाह बाजार भी बंद रहा। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया व तहसीलदार वेदप्रकाश ने मौके का दौरा किया तथा अस्पताल जाकर घायल का कुशलक्षेम जाना। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक अमर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है है।
विज्ञापन


आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया गया है। तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को फौरी सहायता के रुप में दस हजार की राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें