फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरी में विवाहिता से किया दुराचार

Sat, 26 Nov 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सराजघाटी की छतरी उप तहसील के एक गांव में एक विवाहिता से गांव के ही एक व्यक्ति ने दुराचार किया। उसके बाद उसने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दुराचार और मारपीट करने का केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छतरी उप तहसील के एक गांव की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 10 बजे जब वह घर में अकेली थी तो गांव का एक व्यक्ति उसके कमरे में आ गया। इस दौरान दरवाजे में कुंडी लगाकर महिला का मुंह बंद कर उसे फर्श पर गिरा दिया और उसके साथ जबरन दुराचार किया।

महिला ने बताया कि उसी समय उसका पति भी घर पहुंच गया। उसने जब दरवाजा खोला तो दुराचार करने वाले व्यक्ति ने उसके पति के साथ भी मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा कर आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुराचार और मारपीट का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें