फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडार के पास नैनो कार खाई में गिरी, दो घायल

Sat, 11 Mar 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग के पंडार के पास नैनो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इसमें कार में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार सुबह के वक्त पेश आया। नैनो में सवार दोनों व्यक्ति रोहांडा से अपने घर बरौहकड़ी की ओर जा रहे थे। पंडार के पास पहुंचते ही वाहन चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे कार 250 फुट गहरी खाई में गिर गई।

स्थानीय लोगों व पंचायत प्रधान ने घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। घायलों की पहचान विशन लाल पुत्र चंद्रमणी गांव टेहटा डाकघर बरौहकड़ी तहसील निहरी व नानक चंद पुत्र सेवा दासी गांव सुराहा डाकघर बरौहकड़ी तहसील निहरी जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी निहरी पीडी शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें