फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ कीमत की चोरी की आठ लग्जरी कारें बरामद

Sun, 11 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी मामले की जांच कर रही जिला पुलिस ने नेरचौक, सुंदरनगर, रंधाड़ा, रानी की बाईं, भौर और कनैड़ में छापेमारी कर चोरी की आठ लग्जरी कारें बरामद की है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने कार चोरी मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर की अगुवाई में एएसपी कुलभूषण वर्मा, बल्ह और सदर थाना पुलिस, सीआईए की टीम ने जिला के नेरचौक, सुंदरनगर, रंधाड़ा, रानी की बाईं, भौर व कनैड़ में छापे मारे।

जिला पुलिस टीम ने कबाड़ी का काम करने वाले नरेंद्र सोढ़ी निवासी नागचला से लग्जरी पैजेरो गाड़ी केए51-एमबी-2343 और फारच्यूनर गाड़ी एचपी 1-एवी-5400 बरामद की है। दोनों गाड़ी चोरी की पाई गई। पुलिस छानबीन में नरेंद्र सोढी कोई कागजात पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन


पुलिस ने हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस लिमिटेड की शिकायत पर कुम्मी गांव निवासी राजू गुप्ता व महेंद्र गुप्ता के यार्ड में छापेमारी की गई जहां पर पुलिस ने पांच गाड़ियां बरामद की। इसमें एक स्कॉरपियो एचपी01के-9090, असेंट कार एचपी25ए-3494, इंडिगो कार एचआर99-3192 टी, बोलेरो एचपी321-3631 और एक अन्य बोलेरो शामिल है। इसके चैसी और इंजन नंबर जाली पाए गए।

पुलिस ने राजू गुप्ता और महेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर बल्ह थाना में केस दर्ज कर लिया है। बरामद की गई गाड़ियों की कीमत एक करोड़ से अधिक है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भियुरा गांव के कपूर चंद से एक अन्य गाड़ी यूपी23बी-0002 बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि एएसपी कुलभूषण वर्मा की निगरानी में कार चोरी मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। चोरी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में अन्य गाड़ियों के बरामद होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें