उपमंडल करसोग के महोग के नांबीधार के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे में करीब 49 लोग घायल हुए हैं। परिवहन निगम ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया है।
प्रशासन की ओर से गंभीर घायलों को पांच-पांच हजार रुपये और आंशिक रूप से घायलों को तीन-तीन हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को सड़क उद्घाटन के बाद परिवहन निगम की बस नांबीधार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई। जबकि 49 लोग घायल हो गए।
हादसे से सड़क की खुशी मातम में बदल गई। लोग अपने घरों से नई बस सेवा में नांबीधार में चल रहे मेले के समापन समारोह में जा रहे थे। परिवहन निगम ने हादसे पर कड़ा संज्ञान लेते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया।
बस चालक ने थाना करसोग आकर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम, पूर्व विधायक मस्तराम, पूर्व विधायक हीरा लाल ने करसोग के स्थानीय अस्पताल में आकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। प्रशासन की तरफ से एसडीएम विवेक चौहान ने घायलों को फौरी राहत दी
ये है घायलों की सूची
घायलों में यशवंत, कुशाल, प्रदीप कुमार, हुकम चंद, मैना देवी, कांता देवी, उमा देवी, मथुरा देवी, वीना, चुन्नी लाल, जंगु राम, पंकज, प्रताप सिंह, सोम कृष्ण, फुल्लू देवी, शेर सिंह, मांगत राम, ज्ञान चंद, श्याम लाल, पुन्नी देवी, किशोरी लाल, पोविंद्र, प्रदीप, अनिल कुमार, वीर सिंह, तेज सिंह, कौशल्या देवी, घुम्मा राम, मेना देवी, रजनी देवी, संत कुमार, चेत राम, वनीत, संजय, दिला राम, बिहारी लाल, लीला धर, हंस राज, संतोष कुमार, किशोरी लाल, हेत राम, टेक चंद, पवन कुमार, चुन्नी लाल, तोता राम, जय प्रकाश, कौशल सिंह शामिल हैं।