फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लगाकर व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटा

Mon, 16 May 2016 11:34 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रूरूगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को तमंचा लगाकर 13780 रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश उसकी पिटाई कर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में व्यापारी पुलिस चौकी पहुंचा। यहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस चौकी के चंद कदम दूरी पर हुई वारदात से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव शाहूपुर निवासी गुड्डू शर्मा पुत्र रामऔतार की लोहे की दुकान रूरूगंज चौकी के पास है। वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही गुड्डू शर्मा रूरूगंज चौकी से गुजरे तभी बेखौफ बदमाशों ने पीछे से आकर उनकी बाइक रोक ली और तमंचा लगा दिया। बदमाशों ने उनकी जेब में रखे 13780 रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनकी पिटाई कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर रात तक पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए फर्राटे भरती रही, लेकिन उन्हें पकड़ने में नाकाम रही। पीड़ित ने बिधूना कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं पुलिस चौकी के पास हुई घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें